BPSC शिक्षक भर्ती परीक्षा रिजल्ट अगले सप्ताह में होगा जारी
September 13, 2023 | by STUDY BIHAR

BPSC शिक्षक भर्ती परीक्षा का रिजल्ट के तिथि की घोषणा आयोग ने जारी कर दी है जिसमे कहा गया है की कक्षा 9वीं (माध्यमिक) से 12वीं (उच्च माध्यमिक) अभ्यर्थियों का रिजल्ट 18 सितम्बर से 20 सितम्बर तक जारी कर दिया जाएगा। वहीं कक्षा पहली से पांचवीं यानी प्राथमिक शिक्षकों का रिजल्ट 22 से 25 सितम्बर तक जारी कर दिया जाएगा। BPSC ने कहा है की प्राथमिक कक्षाओं के लिए रिजल्ट में अभी सिर्फ डीएलएड अभ्यर्थियों का ही रिजल्ट जारी किया जाएगा। बीएड को लेकर अभी तक आयोग ने कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं की है , जैसे ही इसकी कोई सुचना आती है आपको इसकी सुचना दे दी जायेगी।
ज्ञात हो की शिक्षक भर्ती परीक्षा पिछले महीने के 24 से 26 अगस्त को राज्य के सभी जिलों में आयोजित की गयी थी। जिसका लाखो अभ्यर्थी बेसब्री से इंतजार कर रहे है।
प्राथमिक शिक्षक के लिए – 79943 सीट के लिए 7.48 लाख आवेदन किये गए है वही माध्यमिक शिक्षक के 34916 सीट के लिए 65500 आवेदन किये गए है और उच्च माध्यमिक के लिए 57607 सीट के लिए 39680 आवेदन प्राप्त हुए है।
RELATED POSTS
View all
