Study Bihar

open
close

इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2024 रजिस्ट्रेशन अंतिम तिथि 18-09-2023 तक

September 15, 2023 | by STUDY BIHAR

10+2 Online Registration Study Bihar

इंटरमीडिएट परीक्षा 2024 में शामिल होने वाले सभी विद्यार्थियों, अभिभावक एवं शिक्षण संस्थान के प्रधान को सूचित किया जाता है की 11वीं कक्षा के नियमित एवं स्वतंत्र कोटि के विद्यार्थियों को सम्बंधित शिक्षण संस्थान के प्रधान के माध्यम से 31-08-2023 तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने एवं शुल्क जमा करने का अंतिम अवसर दिया गया था। जिसमे ऑनलाइन आवेदन के क्रम में कुछ छात्र-छात्राओं के ऑनलाइन सूचीकरण छूट गया था।  जिसके लिए छात्र, अभिभावक, एवं शिक्षण संस्थान के द्वारा बार बार अनुरोध किये जा रहे थे। ऐसे वंचित छात्र -छात्रा के हित को ध्यान में रखकर सूचीकरण आवेदन भरे जाने की अंतिम तिथि एवं शुल्क (विलम्ब शुल्क सहित) दिनांक 15-09-2023 से 18-09-23 तक के लिए बढ़ा दिया गया है।

https://studybihar.in/wp-content/uploads/2023/09/102-Online-Registration-Study-Bihar.jpg

 

सूचीकरण आवेदन समीति के पोर्टल  seniorsecondary.biharboardonline.com पर उपलब्ध है। ऑनलाइन आवेदन भरते समय विद्यार्थी की उपस्थिति अनिवार्य है क्युकी आवेदन भरने के समय कोई त्रुटि हो तो उसे सुधारा जा सके। 15-09-2023 से 18-09-23 तक जिस विद्यार्थी का सूचीकरण आवेदन भरा जाएगा उनका सूचीकरण प्रमाण पत्र समिति के वेबसाइट पर 19-08-2023 से उपलब्ध हो जाएगा। जिसे शिक्षण संसथान के प्रधान डाउनलोड करके विद्यार्थो को उपलब्ध करवाएंगे, ताकि परीक्षा के आवेदन पर सूचीकरण संख्या अंकित किया जा सके और ऑनलाइन आवेदन भरा जा सके।

 

RELATED POSTS

View all

view all