Study Bihar

open
close

बिहार लोक सेवा आयोग, (BPSC) अध्यापक नियुक्ति प्रतियोगिता Documents Verification

August 30, 2023 | by STUDY BIHAR

Study Bihar

हाल ही में  शिक्षक भर्ती परीक्षा समाप्त हुई है । अब बिहार लोक सेवा आयोग 9वीं से लेकर 12वीं कक्षा के शिक्षक भर्ती परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए आमंत्रण पत्र भी भेज दिया है । BPSC ने नोटिस जारी करके  इसकी जानकारी दी है । आयोग के अनुसार, अध्यापक नियुक्ति प्रतियोगिता परीक्षा के 9वीं, 10 वीं (माध्यमिक), 11वीं और 12वीं कक्षा (माध्यमिक) के लिए अध्यापक नियुक्ति प्रतियोगिता परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों द्वारा ऑनलाइन आवेदन करते समय अपलोड किए गए डॉक्यूमेंट का सत्यापन उसके मूल प्रमाण-पत्र के साथ 4 सितंबर से 12 सितंबर तक जिला स्तर पर किया जाना है। आयोग ने यह भी कहा कि बिहार के बाहर के अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन पटना मुख्यालय में करवाया जाएगा। अभ्यर्थी अपना दस्तावेज सत्यापन निर्धारित दस्तावेज का सत्यापन निर्धारित अवधि के अंदर अपने जिला मुख्यालय में करवा लें।

BPSC Teacher Notification

study Bihar

 

RELATED POSTS

View all

view all