Study Bihar

open
close

JEE/NEET निःशुल्क कोचिंग आवेदन शुरू Bihar Board Free Coaching Scheme 2023

August 17, 2023 | by STUDY BIHAR

BSEB Bihar Board 2023:

BSEB

STUDY BIHAR

Bihar JEE/NEET free coaching 2023

वैसे बच्चे जिन्होंने साल 2023 में इंटर पास किया है और वो JEE/NEET की तैयारी करना चाहते है, पर अपनी आर्थिक स्थिति या किसी अन्य वजह से बाहर जाके पढ़ने में असक्षम है, तो अब उन्हें कोटा, दिल्ली, या अन्य महंगे संस्थान में जाने की जरुरत नहीं है। Bihar Board Free Coaching Scheme 2023 के तहत वो अपने इंजीनियरिंग एवं मेडिकल में तलाश रहे सुनहरे करियर के सपनो को साकार कर सकते है।

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति अब Bihar Board Free Coaching Scheme 2023 के तहत सरकारी स्कूल में पढ़ रहे बच्चो के लिए मुफ्त में JEE/NEET की कोचिंग देने की व्यवस्था की है। इसके लिए बोर्ड ने दो वर्षीय कोचिंग प्रोग्राम के लिए नौ प्रमंडलीय मुख्यालयो में स्थित विद्यालय का चयन भी कर लिया है। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया 15 अगस्त से शुरू भी हो गयी है जो की 22 अगस्त तक चलेगी। इसके लिए बिहार बोर्ड के ऑफिसियल वेबपोर्टल https://coaching.biharboardonline.com पर आवेदन कर सकते है, जिसके लिए आवेदन शुल्क के रूप में 100 रूपए भुगतान करने होंगे। इसके लिए चयन लिखित परीक्षा एवं इंटरव्यू के माध्यम से होगा। लिखित परीक्षा की तिथि भी जल्द ही जारी कर दी जायेगी। 2025 में होने वाले इंजीनियरिंग एवं मेडिकल परीक्षा के लिए आयोग ने राज्य के नौ प्रमंडलों के मुख्यालयों का चयन भी कर लिया है जिसको विद्यार्थी अपने सुविधा अनुसार अपने-अपने विद्यालय का चयन कर सकते है। वैसे छात्र-छात्राये जिन्होंने गणित विषय में न्यूनतम 75 अंक एवं विज्ञान विषय में न्यूनतम 75 प्राप्त किये हो या दोनों विषय मिलाकर 200 अंको मे कम से कम 160 अंक प्राप्त किये हो वे JEE/NEET का चयन कर सकता है।

Starting Date of Registration: 14-08-2023
Last Date of Registration: 21-08-2023
Last Date of Fee Payment21-08-2023

Bihar Board Free Coaching Scheme 2023 OVERVIEW:

Organizing Institutes:Bihar School Examination Board
Article: Bihar Board Free Coaching Scheme 2023
Article Type:Govt. Scheme
Who Can Apply: Inter Pass Student (Bihar Board Student only)
Free Coaching for:Engineering (JEE) & Medical (NEET)
Mode of Application:Online
Application Fee:100 rupees only
Official Website:https://coaching.biharboardonline.com

RELATED POSTS

View all

view all