04 September
1825: 04 Sept. 1825 यानी आज ही के दिन महान स्वतंत्रता संग्रामी दादा भाई नौरोजी का जन्म मुंबई में हुआ था।
दादाभाई नौरोजी (4 सितम्बर 1825 – 30 जून 1917) ब्रिटिश भारत के एक पारसी बुद्धिजीवी, शिक्षाशास्त्री, कपास के व्यापारी तथा आरम्भिक राजनैतिक एवं सामाजिक नेता थे। उन्हें ‘भारत का वयोवृद्ध पुरुष’ (Grand Old Man Of India)कहा जाता है। 1892 से 1895 तक वे UK के House Of Commons के सदस्य ( एम पी) थे।
1952: बॉलीवुड फिल्मो के मशहूर अभिनेता ऋषि कपूर का आज ही दिन मुंबई में जन्म। 
ऋषि कपूर एक भारतीय फ़िल्म अभिनेता, फ़िल्म निर्माता और निर्देशक थे। वह मेरा नाम जोकर फिल्म में बाल कलाकार के रूप में काम कर चुके हैं। उन्हें फ़िल्म बॉबी के लिए 1974 में फिल्म फेयर से नवाजा गया था उन्होंने अपनी पहली फिल्म मेरा नाम जोकर में बाल कलाकार के रूप में शानदार भूमिका के लिए 1970 में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्राप्त किया
1985: समुद्र में डूब गए TITANIC की 73 साल के बाद तस्वीरे सामने आयी।
TITANIC दुनिया का सबसे बड़ा वाष्प आधारित यात्री जहाज था। वह साउथम्पटन बंदरगाह (इंग्लैंड) से अपनी पहली यात्रा पर, 10 अप्रैल 1912 को रवाना हुआ। चार दिन की यात्रा के बाद, 14 अप्रैल 1912 को वह एक हिमशिला से टकरा कर डूब गया जिसमें 1,517 लोगों की मृत्यु हुई जो इतिहास की सबसे बड़ी समुद्री आपदाओं में से एक है। इस जहाज़ को Unsinkable नाम दिया गया था।
RELATED POSTS
View all


