Study Bihar

open
close

इतिहास के पन्नो से (02 September)

September 4, 2023 | by STUDY BIHAR

Itihas ke panno se by Study Bihar

नमस्कार दोस्तों अपने नये लोकप्रिय आर्टिकल आज के दिन इतिहास के पन्नो से  में आपका स्वागत है। इसमें आपको देश-दूनिया की विविध रोचक जानकारी मिलेगी। आप जल्दी ही अपने आप को एक अलग स्तर पर और पहले से ज्यादा कॉंफिडेंट पाएंगे तो शुरू करते है अपना इतिहास के घटनाओं से जुड़ा आर्टिकल इतिहास का पन्नो से।

02 September
1946: 02 सितम्बर सन् 1946 को आज ही के दिन जवाहर लाल नेहरु के उपसभापतित्व में अंतरिम भारत सरकार का गठन किया गया था। 
जवाहरलाल नेहरू (नवम्बर 14,1889 – मई 27, 1964) के द्वारा रचित कुछ महत्वपूर्ण पुस्तकें
  1. पिता के पत्र : पुत्री के नाम
  2. विश्व इतिहास की झलक (ग्लिंप्सेज ऑफ़ वर्ल्ड हिस्ट्री)
  3. मेरी कहानी (ऐन ऑटो बायोग्राफी)
  4. भारत की खोज/हिन्दुस्तान की कहानी (दि डिस्कवरी ऑफ इंडिया)
  5. राजनीति से दूर
  6. इतिहास के महापुरुष
  7. राष्ट्रपिता
  8. जवाहरलाल नेहरू वांग्मय 
1969: 02 सितम्बर 1969 को न्यूयोर्क में पहली ATM को दुनिया के सामने में पेश किया गया था।
आज से 43 साल पहले यानी 2 सितंबर 1969 में अमेरिका में दुनिया का पहला एटीएम लांच किया गया था, जिसने तहलका मचा दिया था. एटीएम  पर काम अमेरिका, जापान, स्वीडन औऱ ब्रिटेन जैसे देशों में 1960-70 के दशक में काम शुरू हुआ.लेकिन पहली मुहर अमेरिकी मशीन पर लगी.
भारत में पहला एटीएम 1987 में एचएसबीसी बैंक ने लगाया था.
2008: आज ही दिन GOOGLE CHROME की शुरुआत हुई थी।

Google ने अपना ब्राउज़र क्रोम 2008 में लॉन्च किया था। 2012 के अंत तक, इसके लॉन्च के ठीक चार साल बाद Google Chrome ने इंटरनेट एक्सप्लोरर को सबसे लोकप्रिय ब्राउजर के रूप में बदल दिया, इसके उपयोग में आसानी, क्रॉस-प्लेटफार्म कार्यक्षमता, गति और टैब और बुकमार्क से संबंधित विशेष सुविधाएँ मिलती है।

 

RELATED POSTS

View all

view all