Study Bihar

open
close

इतिहास के पन्नो से (01 सितम्बर)

September 1, 2023 | by STUDY BIHAR

Itihas ke panno se by Study Bihar

नमस्कार दोस्तों अपने नये लोकप्रिय आर्टिकल इतिहास के पन्नो से  में आपका स्वागत है। इसमें आपको देश-दूनिया की विविध रोचक जानकारी मिलेगी। आप जल्दी ही अपने आप को एक अलग स्तर पर और पहले से ज्यादा कॉंफिडेंट पाएंगे तो शुरू करते है अपना इतिहास के घटनाओं से जुड़ा आर्टिकल इतिहास का पन्नो से।

1 सितम्बर   

1947: आज ही के दिन भारतीय मानक समय को अपनाया गया। 

भारतीय मानक समय (IST) + 05:30 के समय के साथ पूरे भारत और श्रीलंका में माना जाता है। इसलिए भारतीय मानक समय और ग्रीनविच मीन टाइम के बीच अंतर 5:30 घंटे है। इसका अर्थ यह है कि भारत ग्रीनविच मीनटाइम से 5:30 घंटे आगे है।

-भारत में 82.5° पूर्वी देशान्तर, जो कि इलाहाबाद के निकट नैनी से गुजरती है, के समय को मानक समय माना गया है।  यह रेखा भारत के 5 राज्यों से होकर गुजरती है -UP, MP, Chhattisgarh, Odisha, Andhra Pradesh.

1956: 1 sept. 1956 को आज ही के दिन LIC यानि भारतीय जीवन बिमा निगम की स्थापना हुई थी।

जीवन बीमा अपने आधुनिक रूप में वर्ष 1818 में इंग्लैंड से भारत आया था। भारत की धरती पर पहली जीवन बीमा कंपनी ओरिएंटल लाइफ इंश्योरेंस कंपनी ने काम करना शुरू किया।

1956: राज्यों के पुनर्गठन के बाद आज ही के दिन त्रिपुरा केंद्र शासित प्रदेश बना।

1985: 1 सितम्बर 1985 को आज ही के दिन विश्व विख्यात जहाज TITANIC की खोज हुई।  जॉन लुइ मिचेल और रोबर्ट बेल्लार्ड ने की खोज।

1997 में इस घटना पर आधारित फिल्म TITANIC  बनायीं गयी थी।

study Bihar

 

 

RELATED POSTS

View all

view all