Study Bihar

open
close

आज (22 अगस्त) से बंटेगा BSEB का मार्कशीट और प्रोविजनल सर्टिफिकेट।

August 22, 2023 | by STUDY BIHAR

BSEB

वार्षिक माध्यमिक परीक्षा-2023 और कंपार्टमेंटल विशेष परीक्षा-2023 में पास विद्यार्थियों को 22-08-2023 मंगलवार से अंकपत्र, औपबंधिक प्रमाण पत्र का वितरण किया जाएगा। यदि किसी छात्र-छात्राओ के अंक पत्र में कोई त्रुटि हो या किसी दूसरे व्यक्ति का फोटो मार्कशीट पर छाप गया हो या फोटो न हो वैसे अंकपत्र से सम्बंधित छात्र छात्राओ को वितरण नहीं करना है। ऐसे प्रमाण पत्रो को 31 अगस्त तक बोर्ड कार्यालय को वापस भेजना है।

ज्ञात हो की बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित वार्षिक माध्यमिक / इंटरमीडिएट परीक्षा 2023 में सम्मिलित होने से वंचित वैसे विद्यार्थी जो विद्यालय /महाविद्यालय द्वारा आयोजित उत्तप्रेषण परीक्षा में पास है , परन्तु शिक्षण संसथान के प्रधान के लापरवाही की वजह से उनका ऑनलाइन एप्लीकेशन नहीं भरा जा सका जिसके कारण वो परीक्षा में शामिल होने से वंचित रह गए है, वैसे विद्यार्थियों को छात्र हित मे विशेष अवसर देते हुए माध्यमिक / इंटरमीडिएट विशेष परीक्षा 2023 आयोजन करने का निर्णय लिया गया है।

ArticleMarksheets & Certificate distribution
TypeLatest Update

RELATED POSTS

View all

view all